Top News

कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय में श्री अन्न अनाज आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर अभिषेक ठाकुर 
खोदावंदपुर बेगुसराय।
कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय, बिहार द्वारा वीरपुर प्रखंड के फजिलपुर गांव में 31-10-2023 मंगलवार को श्री अन्न अनाज आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 33 महिला ग्रहणियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में सामिल महिला ग्रहणियों द्वारा मडुवा,सावा, ज्वार, बाजरा आदि अनाजों पर स्वादिष्ट व्यंजन जैसे
सेवईया,केक,गुलाबजामुन,लिट्टी,नमकीन, हलवा , रोटी, चिला, इत्यादि बनाकर प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया गया। इसमें उपस्थित सभी महिलाओं को सहभागिता प्रमाण पत्र तथा सफल पांच महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। 
इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुषमा टम्टा ने दैनिक  जीवन में श्री अन्न के महत्व तथा उसमें उपयोग के  बारे में विस्तृत चर्चा कि, श्री रंजन कुमार झा प्रधानाचार्य उत्कर्मित मध्य विद्यालय फाजिलपुर, वीरपुर ने भी मोटे अनाज में उपस्थित पोषक तत्वो के बारे में जानकारी दी। 
संजय कुमार (टी.ए.-  सी आर ए)एवं रावे छात्र सतीश, आदर्श, आदित्य का इस प्रतियोगिता को आयोजित कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
खोदावंदपुर से अभिषेक ठाकुर की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post