Top News

अन्न अनाज आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खोदावंदपुर/बेगूसराय
कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय, बिहार द्वारा शुक्रवार को भगवानपुर प्रखंड के जयरामपुर गांव में श्री अन्न अनाज आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 32 महिला ग्रहणियों ने भाग लिया। महिला ग्रहणियों द्वारा मडुवा,सावा, ज्वार, बाजरा आदि अनाजों पर अलग-अलग व्यंजन सामग्री जैसे बिस्कुट, रोटी, चिला, हलवा इत्यादि बनाकर प्रतियोगिता में पेश किया गया। इसमें उपस्थित सभी महिलाओं को सहभागिता प्रमाण पत्र तथा सफल पांच महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर रामपाल ने श्री अन्न के फायदे के बारे में जानकारी दी। तथा वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के वी के लादा ने भी श्री अन्न को कैसे हम अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, सरपंच, ब्लॉक प्रमुख समेत दर्जन लोग शामिल हुए।
बेगूसराय के खोदावंदपुर से अभिषेक ठाकुर की रिर्पोट:

Post a Comment

Previous Post Next Post