चंद्रमा पर फतह हुआ मिशन चंद्रयान 3 . सम्पूर्ण देश में जहां जश्न का माहौल है वही यह माहौल उन वैज्ञानिकों के घरों में किसी पर्व से कम नहीं है. तस्वीर निपानिया मधूरापुर पंचायत से है .जहां मधुरापुर पुवारी टोला के रहने वाले विद्युत विभाग से सेवा निवृत अभियंता विवेकानंद सिंह के बड़े पुत्र अमित कुमार जो चंद्रमा पर मिशन चंद्रयान 03 की वैज्ञानिकों के टीम के एक सदस्य है. मिशन सफल हुआ देश जश्न के माहौल में झूमने लगा, इसी करी में आज राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राकेश सिंह, बेगूसराय पहुंचे ,यहां आने के बाद उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वैज्ञानिक टीम के सदस्य अमित कुमार के घर पर पहुंचे .यहां पहुंचकर उन्होंने उनके माता-पिता से मिलकर उनको अंग वस्त्र से सम्मानित किया, सुशोभित किया तथा मंसूरचक के प्रसिद्ध कलाकृति मिट्टी के निर्मित भारत माता की मूर्ति से उन्हें अलंकृत किया. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारा आज का भारत है, जिसके प्रणेता नरेंद्र मोदी हैं .
यह चीज हमारे शास्त्रों में बरसों से वर्णित था ,जिसकी मूल भाषा संस्कृत थी और उन्हीं चीजों को अपनाकर आज के वैज्ञानिक मिशन चंद्रयान 3, चंद्रमा पर फतह किया ,देश का प्रचार लहराया,इसको लेकर के पूर्व की जो सरकारी थी उनके सामने जब भी हमारे वैज्ञानिको ने अपनी मांगों को रखते थे,अपनी योजनाओं को बताते थे तो उनका मना किया जाता था, उन्हें अनिश्चित के अंधकार को दिखाया जाता था अपितु वर्तमान समय में जो देश के वैज्ञानिकों ने किया वह अतुलनीय है, अद्भुत है ,और मैं गौरवान्वित हूं कि मेरी बेगूसराय के तीन वीर सपूतों ने वह कर दिखाया जिसका मुक्त कांटों से गुणगान आज संपूर्ण देश कर रहा है .मैं इस मिट्टी को भी प्रणाम करता हूं और वैज्ञानिक अमित कुमार उनके माता-पिता से आज मैं मिलकर भाग विभोर हो गया धन्य हो गया, बिल्कुल विनम्र स्वभाव के कुशल और साक्षात सरस्वती पुत्र हैं अमित कुमार के पिता जिन्होंने इतने तेजस्वी पुत्र रत्न को प्राप्त किया,और एक आदर्श गृहणी के रूप में उनकी मां यह दोनों के व्यक्तित्व का अद्भुत सहयोग है. आज के युवा पीढ़ी केवल इन चीजों को पढ़े और आत्मसात करें की अब समय आ गया है कि अब पृथ्वी से चांद की दूरी भी कुछ घंटे में तय हो गई ,आने वाले दिनों में भारत कई मायनों में और भी आगे बढ़ेगा .भारत आज विश्व के लिए उदाहरण है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भारत बना. देश के वैज्ञानिकों ने भारत का मान सम्मान अभियान गर्व से गौरवान्वित कर दिया.आज उनके साथ बेगूसराय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ,पिंटू कुमार झा, बलराम प्रसाद सिंह ,जर्मन प्रसाद सिंह ,विवेक गौतम ,मनजीत मिश्रा, सरोज राय, शालिनी देवी, कुंदन कुमार, हर्षवर्धन कुमार, एवम दर्जानो की संख्या में लोग मौजूद रहें।
बेगूसराय के तेघरा से अभिषेक ठाकुर की रिपोर्ट:
Post a Comment